दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जो तमाम रहस्यमयी और खौफ़नाक घटनाओं को अपने अंदर समेटे हुए है। इस देश में ऐसी कई डरावनी जगहे है जहा पर लोग जाने से कतराते है इन जगहों पर ऐसी बहुत सी खौफनाक और सच्ची घटनायें घटित हुयी है जिनके कारण लोग इन जगहों को भुतहा मानते है।
भूत प्रेत और काली शक्तियों से भरे इस भारत देश में ऐसे बहुत सी घटनाये घटित होती है, जो इंसानो को भयभीत करती है उन्हें डराती है। आप इन भूत प्रेत की बातों को हक़ीक़त या झूठ कह सकते है, लेकिन इंसानी दुनिया में भूत प्रेत के होने पर संदेह नहीं किया जा सकता और भारत के सबसे भूतिया जगह के बारे में ऐसी बहुत सी बातें जो इंसानी समझ से परे है।
इन्हे भी पढ़े –
- मैं रो रही थी और वो जबरदस्ती कर रहे थे । Porn Industry Exposed in Hindi
- बुलंद हौसले की कहानी । Do or Die a Motivational Story
- पृथ्वी का अंत कैसे होगा ? How the Earth will be Destroyed ?
- एलियंस और उनके अस्तित्व को साबित करती ये घटनाये | Aliens Facts Exposed in Hindi
- अंतरिक्ष की वो सच्चाई जिसे आप नहीं जानते | How the Space is in Reality
- भारत का वो रॉ एजेंट जिससे खौफ खाती थी पूरी दुनिया| India’s Most Dangerous Raw Agent
- दुनिया के अनसुलझे रहस्य | Unsolved Mysteries of the World
- आखिर वो क्यों आये दूसरी दुनिया से | The Mystery of Parallel Universe Revealed
- क्या है मायावी शक्तियों से भरे इस रहस्यमयी गांव की हकीकत
आइये जानते है भारत के कुछ ऐसे ही भूतिया जगहों के बारे में जिनका नाम सुनकर लोग दहशत का शिकार हो जाते है।
संजय वन नई दिल्ली –
संजय वन नई दिल्ली में क़ुतुब इंस्टीटूशनल एरिया में स्थित है, यह वन तकरीबन 10 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। वैसे तो इस वन के बारे में कई कहानिया सुनाई देती है, स्थानीय लोग कहते है कि यहाँ पर एक औरत सफ़ेद साड़ी में पीपल के वृक्ष के चारो तरफ टहलती रहती है तो वही कई लोगो ने इस महिला को श्मशान भूमि के निकट गायब होते देखा है।
लोगो का मानना है कि सालो पहले यहाँ पर एक महिला ने आत्महत्या की थी और तब से उसकी आत्मा यहाँ भटकती रहती है और लोगो को भयभीत करती है। इन घटनाओं ने संजय वन को भारत के भूतिया जगहों में शामिल कर दिया है।
नेशनल लाइब्रेरी कोलकाता –
कोलकाता में उपस्थित यह लाइब्रेरी अपने आप में कई डरावनी घटनाओ को समेटे हुए है, जैसे यहाँ पर रात के समय एक औरत के पैरों की आवाज़ सुनाई देती है जिसके बारे में लोगो को कहना है कि ये आवाज़ यहाँ के गवर्नर के मरी हुयी पत्नी के पैरों के है जो आज तक लोगो को सुनाई देती है।
इसके अलावा इस लाइब्रेरी के बारे में और भी बातें कही जाती है, जैसे कि इस लाइब्रेरी के रेनोवेशन में 12 मजदूरों की जान चली गयी थी जिनकी आत्माये आज तक यहाँ भटकती है। वही कुछ लोग मानते है की इस लाइब्रेरी में इंग्लॅण्ड के कुछ छात्रों की किताबें खोजते हुए रहस्यमय रूप से मृत्यु हो गयी थी।
इस लाइब्रेरी के बारे में एक और बात कही जाती है कि एक बंगाली छात्र जो अपने पढाई करते हुए अप्राकृतिक रूप से मर गया था उसकी आत्मा आज भी इस लाइब्रेरी में टहलती हुए दिखाई देती है।
आयरे मिल्क कॉलोनी मुंबई –
आयरे मिल्क कॉलोनी मुंबई में स्थित एक रोड है। इस रोड के बारे में कहते है कि, इस रोड पर रात के समय सफर करना खतरों से खाली नहीं है। यहाँ पर एक औरत के सफ़ेद साड़ी में टहलने की कहानी बेहद डरावनी है।
स्थानीय लोगो के मुताबिक, रात के समय यहाँ पर एक औरत पेड़ के नीचे खड़ी होकर जोर जोर से रोती है और कभी कभी लिफ्ट भी मांगती है। जॉब कोई ड्राइवर रोड पर लड़की को देखकर रुकता है तो सफ़ेद साडी में खड़ी वो औरत एक बेहद ही डरावने रूप में बदल जाती है, जिसके चेहरे पर घाव और आँखों में क्रोध की आग दिखाई देती है और जब ड्राइवर गाड़ी को तेजी से भगाता है तो वो काफी दूर तक चिल्लाते हुए इनका पीछा करती है।
आयरे रोड की इस भयावह घटना से न जाने कितने लोग जान गवां बैठे है और जो बच गए वो लम्बे समय से गंभीर बिमारियों से जूझ रहे है।
पुणे का शनिवारवाडा किला –
पुणे में स्थित शनिवारवाडा किला यहाँ पर हुए कई डरावनी घटनाओ के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगो के मुताबिक हर पूर्णिमा की रात यहाँ अजीबोगरीब और रहस्यमयी घटनाये देखने को मिलती है। जैसे कभी किसी बच्चे के चीखने की आवाज़ सुनाई देती है या फिर कभी किसी बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई देती है।
कुछ पड़ताल करने के बाद जो तथ्य सामने आये वो वेहद चौकाने वाले थे, दरअसल कुछ साल पहले यहाँ एक युवा राजकुमार की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी और लोग कहते है कि यहाँ पर उसी राजकुमार की आत्मा भटक रही है जो लोगो को डराती है।
द वृन्दावन सोसाइटी ठाणे –
द वृंदावन सोसाइटी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उपस्थित है, भुतहा सोसाइटी के रूप में मशहूर इस जगह के बारे में कहा जाता है कि कुछ साल पहले एक नागरिक ने यहाँ पर आत्महत्या कर ली थी और तब से उसकी आत्मा अँधेरा होने पर लोगो को डरना शुरू कर देती है। इस सोसाइटी के एक गार्ड के मुताबिक एक बार किसी ने उसे इतने जोर से थप्पड़ मारा कि वो अपनी चेयर से काफी दूर जा गिरा, फिर वहाँ पर मौजूद सारे गार्ड्स ने थप्पड़ मारने वाले की तलाश में पूरा अपार्टमेंट छान मारा, लेकिन उन्हें वहाँ कोई नहीं मिला।
इस सोसाइटी में ऐसी बहुत सी घटनाये सुनने को मिलती हैं और इन घटनाओं ने लोगो को इस कदर डरा दिया है अब वो देर रात इस अपार्टमेंट में घुसने की गलती नहीं करते।
दुमस बीच गुजरात –
यह बीच गुजरात में अरब सागर के निकट स्थित है यहाँ पर ऐसी कई खौफनाक और भयांक घटनाये हुयी है जो इस बीच को बेहद डरावनी बनती है। कहा तो यह भी जाता है कि रातोरात यहाँ से लोग गायब हो जाते है और यही नहीं इस बीच की रहस्यमयी खूबसूरती की तारीफ़ करने मात्र से ही कितने लोगो ने अपनी जान गवां दी है।
इस बीच के बारे में लोगो का मानना है कि लम्बे समय तक इस बीच को हिन्दुओ के श्मशान घाट की तरह इस्तेमाल किया गया था और यही वजह है कि जिन आत्माओ को यहाँ शांति नहीं मिल पायी, वो आज भी यहाँ भटकती रहती और लोगो को डराती है।
ये बीच इतना भयानक है कि कुछ लोग यहाँ आधी रात को खुशियां मनाने के लिए गए थे, लेकिन अचानक गायब हो गये और उन लोगो का आजतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
नीचे कमेंट करके बताये की ये पोस्ट भारत के सबसे भूतिया जगह। जहां जाना खतरे से खाली नहीं कैसी लगी और अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिये, आप ऐसे और भी रोचक आर्टिकल्स और मनोरंजन के लिए हमारे फेसबुक पेज Entertainment Cafe को लाइक करके इस वेबसाइट को फॉलो कर सकते है फाइनली यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !